Ahalya’s True Story: Debunking the Stone Curse Myth from Valmiki Ramayan
We have often heard the story that Ahalya was turned into stone by her husband’s curse. But is this really what happened? "First, I'll share all the chapters from the Baal Kaand. After that, I'll work on summarizing them." Let me know if you'd like it to sound more formal, casual, or poetic. Let’s see what Valmiki Ji says in the Baal Kaand , chapters 48 to 50. Below is the complete two chapters excerpted from the Valmiki Ramayan (Baal Kaand): अड़तालीसवाँ सर्ग (Chapter 48) राजा सुमतिसे सत्कृत हो एक रात विशालामें रहकर मुनियोंसहित श्रीरामका मिथिलापुरीमें पहुँचना और वहाँ सूने आश्रमके विषयमें पूछनेपर विश्वामित्रजीका उनसे अहल्याको शाप प्राप्त होनेकी कथा सुनाना। वहाँ परस्पर समागमके समय एक-दूसरेका कुशल-मंगल पूछकर बातचीतके अन्तमें राजा सुमतिने महामुनि विश्वामित्रसे कहा- ‘ब्रह्मन्! आपका कल्याण हो। ये दोनों कुमार देवताओंके तुल्य पराक्रमी जान पड़ते हैं। इनकी चाल-ढाल हाथी और सिंहकी गतिके समान है। ये दोनों वीर सिंह और साँड़के समान प्रतीत होते हैं। इनके बड़े-बड़े नेत्र विकस...